Meaning of constipation in Hindi | कब्ज के कारण, लक्षण और उपचार

Meaning of constipation in Hindi – क्या आपके पेट में दर्द एवं भारीपन रहता है, क्या आपको मल त्यागने में कठिनाई होती है, क्या 2 से 3 दिनों तक आपका पेट अच्छे से साफ नहीं हो पाता है तो हो सकता है आपको constipation हैं आइए जानते हैं constipation meaning in Hindi

meaning of constipation in Hindi | constipation का हिंदी अर्थ

constipation जिसे हिंदी में कब्ज कहते हैं यह एक लक्षण है कोई बीमारी नहीं है इसमें व्यक्ति के पेट में हमेशा भारीपन , दर्द, मरोड़ आदि होता हैं जिसके कारण व्यक्ति को कुछ भी खाने का मन नहीं करना, कुछ भी काम करने का मन नहीं करना, मल त्याग के समय जोर लगाना, मल त्यागने के लिए घंटों बैठे रहना, पेट अच्छे से साफ ना होने के कारण पूरा दिन खराब चले जाना आदि ऐसे कई समस्या होती है जिससे व्यक्ति हमेशा परेशान व चिड़चिड़ा रहता है तो आइए जानते हैं कब्ज के कारण और इलाज के बारे में

कब्ज होने के कारण

1. शरीर में पानी की कमी होना
2. कैल्शियम तथा पोटेशियम का मात्रा कम होना
3. सही समय पर भोजन ना करना
4. अधिक उपवास करना
5. भोजन चबा चबा कर ना खाना
6. बिना भूख लगे खाना खाना
7. चिंता, दुख, डर आदि का होना
8. धूम्रपान, शराब आदि का अधिक सेवन करना
9. बड़ी आंत में चोट या घाव होना
10. रात में देर से भोजन करना
11. अधिक मात्रा में चाय या कॉफी पीना
12. भोजन में रेशेदार आहार की कमी होना
13. लंबे समय तक दर्द के लिए दवाइयों का सेवन करना
14. देर रात तक जगे रहना
15. मिर्च मसालेदार या मैदे से बने व्यंजन का अधिक सेवन करना
16. हार्मोन्स का असंतुलन या थायराइड परेशानी होना
17. किसी भी प्रकार की शारीरिक मेहनत ना करना
18. पोर्न देखना और हस्तमैथुन करना
19. तले हुए भोजन या मांस मछली आदि का अधिक सेवन करना
20. आंत,लीवर और तिल्ली की बीमारी होना

कब्ज होने के लक्षण

1. मुंह में छाले पड़ना
2. चेहरे पर दाने होना
3. पेट में गैस बनना
4. बदहजमी
5. मुंह से बदबू आना
6. भूख में कमी होना
7. सिर दर्द या चक्कर आना
8. बहती नाक
9. पेट में दर्द या ऐठंन होना
10. पेट हमेशा फुला हुआ लगना
11. कुछ भी चीज खाने का या पीने का मन नहीं करना
12. सामान्य से कम मल का आना
13. कड़ा और ढेलेदार मल का त्याग करना
14. मल त्यागने में काफी समय और मेहनत लगाना
15. जी मिचलना

कब्ज दूर करने के उपाय

1. भरपूर मात्रा में पानी जरूर पिए रोजाना कम से कम 8 से 10 गिलास
2. साग सब्जी एवं फलों आदि का सेवन अधिक करें
3. फलों एवं सब्जियों का जूस जरूर पिए
4. रेशा युक्त भोजन जैसे साबुत अनाज आदि का अधिक सेवन जरूर करें
5. रोजाना शारीरिक कसरत, दौड़ या योग जरूर करें
6. तले हुए भोजन मांस मछली या मैदे से बने व्यंजन का सेवन कम कर दें
7. सिगरेट शराब आदि का अधिक सेवन ना करें
8. वसा युक्त भोजन का सेवन कम करें
9. अधिक दवाओं के सेवन से बचें
10. हमेशा चिंता व तनाव मुक्त रहें

कब्ज दूर करने के घरेलू इलाज

1. रात के भोजन में पके पपीते का सेवन करें
2. एक गिलास गर्म दूध में दो चम्मच देशी घी मिलाकर सोने से पहले पी सकते हैं
3. रोजाना दूध के साथ गुड़ का सेवन जरूर करें
4. रात में सोने से पहले त्रिफला चूर्ण का सेवन जरूर करें जो की आपको कब्ज दूर करने में काफी सहायक हो सकता है
5. सुबह उठकर नींबू के रस में काला नमक मिलाकर पी सकते हैं

कब्ज के अन्य इलाज

1. अंगूर – कब्ज से राहत पाने के लिए आप अपने आहार में अंगूर को शामिल कर सकते हैं इसके अलावा इसे सूखे अंगूर यानी किशमिश को पानी में भिगोकर नियमित रूप से सेवन कर सकते हैं जो आपको कब्ज में काफी फायदा दें सकता है

2. पालक – पालक को कच्चा अवस्था में खा सकते हैं यह कब्ज दूर करने में काफी मदद करता है इसके अलावा नियमित रूप से पालक का जूस पी सकते हैं जो कब्ज को नाश करने में काफी मददगार होता है

3. बड़ी मुनक्का – कब्ज दूर करने के लिए मुनक्का का सेवन कर सकते हैं इसके लिए दूध में मुनक्का को डालें और उबालकर इसे सेवन करें जो शरीर में कब्ज दूर करने के साथ कई पोषक तत्वों की पूर्ति करने में काफी सहायक होता है

4. अंजीर – कब्ज दूर करने के लिए अंजीर फल का सेवन कर सकते हैं इसे रात में भिगोकर सुबह खा सकते हैं

5. अलसी के बीज – कब्ज से राहत पाने के लिए अलसी के बीज का चूर्ण बनाकर एक गिलास गर्म पानी में 20 ग्राम की मात्रा में चूर्ण को मिलाकर सेवन कर सकते हैं इसमें ओमेगा फैटी एसिड्स होते हैं जो कब्ज में काफी लाभ करते हैं

6. मुलेठी – मुलेठी के चूर्ण को एक चम्मच की मात्रा में लेकर इसे एक गिलास पानी में डालें और ऊपर से एक चम्मच गुड़ मिलाकर पीने से कब्ज में काफी फायदा मिलता है

7. बेल – कब्ज की समस्या होने पर बेल का शरबत बनाकर पी सकते हैं जो कब्ज के लिए काफी फायदेमंद होता है

8. सौंफ – कब्ज की समस्या होने पर रात को सोने से पहले भुनी हुई सौंफ को एक चम्मच की मात्रा में लेकर गर्म जल के साथ सेवन कर सकते हैं इससे कब्ज दूर होता है

9. नारंगी का जूस – कब्ज की समस्या दूर करने और पाचन शक्ति को बढ़ाने के लिए नारंगी जूस का नियमित रूप से रोजाना सेवन कर सकते हैं

10. नींबू – निंबू को गर्म पानी में निचोड़कर इसे रात में सेवन करने से मल खुलकर आता है

कब्ज के नुकसान

कब्ज की समस्या ठीक ना करने पर यह कई तरह की बीमारियों को जन्म दे सकती है जैसे कि
1. बवासीर, 2. फिशर, 3. रेक्टल प्रोलैप्स, 4. फेकल इंप्रेशन आदि की समस्या हो सकते हैं जो काफी दर्दनाक होती है इसलिए कब्ज जैसी समस्या को समय रहते जरूर ठीक करें धन्यवाद 

Read More

Meaning of Insomnia in Hindi | अनिद्रा की समस्या

तो दोस्तों यह थी कब्ज (Meaning of constipation in Hindi) की जानकारी और इसे दूर करने के घरेलू उपाय के बारे में आप कब्ज की समस्या दूर करने के लिए इन घरेलू उपायों का उपयोग कर सकते हैं अगर यह लेख आप लोगों को पसंद आया हो तो इस लेख को इसके जरूरतमंदों के साथ शेयर जरूर करें

Leave a Comment