Apple meaning in Hindi | एप्पल का हिंदी अर्थ और इसके फायदे

Apple meaning in Hindi – एप्पल एक फल है। जो आकार में लगभग गोलाकार और रंग में हरा या लाल होता है। जो खाने में काफी स्वादिष्ट और मीठा होता है। जिसके सेवन से कई फायदे होते हैं। तो आइए जानते हैं Apple meaning in Hindi यानी एप्पल का हिंदी अर्थ और इसके सेवन से होने वाले फायदों के बारे में। तो चलिए शुरू करते हैं।

Table of Contents

Apple meaning in Hindi | meaning of apple in Hindi

Apple एक फल है। जिसे हिंदी में (meaning of Apple in Hindi) सेब कहते हैं। इसका वैज्ञानिक नाम मेलस डोमेस्टिका (Melus domestica) हैं। और यह Rosaceae (रोजेसी) परिवार का सदस्य है।

What is apple in Hindi | सेब क्या है?

What is apple in Hindi

सेब एक फल है जो रंग में हरा या लाल होता है। जो खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है यह आकार में लगभग गोलाकार होता है। जो आपको किसी भी फल की दुकानों में देखने को मिल सकता है।

सेब के पेड़ की जानकारी

सेब का पेड़ एक गोलाकार पेड़ होता है। जो लगभग 3 से 10 मीटर ऊंचा होता है इसके पत्ते (Leaf of apple in Hindi) ज्या दातर लघु अंकुरों या स्पूर्स पर गुच्छेदार होते हैं। और इसके फूल (Flowers of apple in Hindi) सफेद से गुलाबी रंग के होते हैं। जो दिखने में काफी खूबसूरत लगते हैं। और इसमें फलने वाले फल (Apple fruit in Hindi), कच्चा अवस्था में हरे रंग के होते हैं। जो खाने में खट्टे लगते हैं। और पकने के पश्चात लाल रंग के होते हैं। जो खाने में काफी स्वादिष्ट और मीठे लगते हैं।

इसके बीजों की बात करें तो इसके बीज (Seeds of apple in Hindi) छोटे और काले रंग के होते हैं। जो चमकीले से होते हैं। जिसका उपयोग पुनः पौधे के रूप में उगाने के लिए किया जाता है।

इसके अलावा इसके बीजों में एम‍िग्‍डेलि‍न नाम का एक तत्‍व होता है। जो सायनाइड र‍िलीज करता है जिसके अधिक सेवन से आपको कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। इतना ही नहीं इसके अत्यधिक सेवन से जान का भी खतरा हो सकता है।

इसलिए कभी भी सेब के साथ इनके बीजों को अधिक मात्र में सेवन नहीं करना चाहिए। या इसके बीजों को निकालकर ही सेवन करें। जो सबसे अच्छा रहता है, तो आइए जानते हैं सेब खाने के फायदे के बारे में।

सेब की किस्में

सेब की 7500 से भी अधिक किस्में है। जिसकी खेती की जा सकती है। जिसमें कुछ किस्मों की जानकारी निम्नलिखित है।

1. Alice Apple Alice
2. Ambrosia Apple Ambrosia
3. Granny Smith Apple Granny Smith
4. Discovery Apple Discovery
5. Brick island Apple Brick island

 

इसे भी पढ़ें : Custard Apple meaning in Hindi | सीताफल खाने के फायदे, और नुकसान

Benefits of apple in Hindi | सेब खाने के फायदे

सेब एक पौष्टिक फल है। जिसके अंदर कई पोषक तत्वों का भंडार पाया जाता है। (Nutrition of apple in Hindi) इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स, फाइबर शुगर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, फास्फोरस, पोटैशियम, सोडियम, जिंक, विटामिन सी, विटामिन ए विटामिन के, थियामिन, नियासिन, राइबोफ्लेविन, पानी, विटामिन बी-6 आदि कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। जिसके सेवन से कई फायदे होते हैं तो जानते हैं। सेब खाने के फायदे।

1. शरीर के हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए

शरीर के हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए कैल्शियम और फास्फोरस काफी महत्वपूर्ण तत्व होते हैं। जिसका शरीर में प्राप्त मात्रा ना मिलने पर हड्डियां कमजोर होने लगती है। जिससे ऑस्टियोपोरोसिस रोग होने या हड्डियां फ्रैक्चर होने का खतरा बना रहता है।

जिस खतरे को कम करने के लिए आप सेब का रोजाना सेवन कर सकते हैं। इसमें दो महत्वपूर्ण तत्व कैल्शियम और फास्फोरस काफी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। जो हड्डियों को कमजोर होने से बचाते हैं। और शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं।

2. अल्जाइमर रोग के लिए

अल्जाइमर जिसे भूलने का रोग भी कहते हैं। इस बीमारी के क्या लक्षण होते हैं। जैसे याददाश्त की कमी होना, बोलने में दिक्कत होना, निर्णय न ले पाना आदि।

ऐसे में इस रोग से बचे रहने के लिए सेब का रोजाना सेवन कर सकते हैं। जो आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। सेब में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाया जाता है। जो प्रचुर मात्रा में होता है जो ऐसे रोगों से बचाने में काफी मददगार साबित होता है।

3. आंत की स्वास्थ्य के लिए

आंत या अतंड़ी यह हमारे शरीर का महत्वपूर्ण हिस्सा है। जो पेट से गुदा तक फैली होती है। जहां हमारे द्वारा खाए जाने वाले भोजन का पाचन और अवशोषण होता है।

जिसके कमजोर होने से IBS (irritable bowel syndrome) रोग होने का खतरा बना रहता है। जिसमें पेट दर्द, दस्त, कब्ज आदि की समस्या होने लगती है। जिससे पूरा शरीर काफी कमजोर हो जाता है।

ऐसे में आंतो को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना एप्पल का सेवन कर सकते हैं। इसमें डाइटरी फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है। जो पेट की आंतों को स्वस्थ रखने में काफी मदद करता है। जिससे आप ऐसे बीमारियां होने से बचे रहते हैं।

4. वजन कम करने के लिए

यदि आप अधिक मोटापेपन से परेशान है। तो आप सेब का सेवन कर सकते हैं इसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर और बहुत ही कम मात्रा में कैलोरी होता है। जिससे वजन कम करने मैं काफी फायदा होता है।

इसमें मौजूद फाइबर पेट को भरा हुआ महसूस कराता है। जिससे आप अधिक खाना खाने से बचे रहते हैं।

5. दांतों को सफेद और मजबूत रखने के लिए

दोस्तों सेब का सेवन शरीर को स्वस्थ रखने के साथ दांतों को भी स्वस्थ और मजबूत रखने में काफी फायदेमंद होता है। इसमें मैलिक एसिड पाया जाता है। जो प्राकृतिक रूप से दांतो को सफेद बनाता है।

यह मैलिक एसिड लार के उत्पादन को बढ़ाता है। जिससे मुंह के बैक्ट्रिया हट जाते हैं। सेब का सेवन दांतों के स्वास्थ्य और मजबूती के लिए काफी फायदेमंद होता है। जिसके लिए आप इसका सेवन जरूर करें।

6. पाचन शक्ति बेहतर बनाने के लिए

यदि आपका पाचन शक्ति कमजोर है। या अच्छे से काम नहीं करता है। तो रोजाना एक या दो सेब का सेवन जरूर करें। इसमें फाइबर प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है जो पाचन शक्ति को बेहतर बनाने में काफी मदद करता है।

7. अस्थमा से बचाव के लिए

अस्थमा फेफड़ों के वायु मार्ग की एक इन्फ्लेमेटरी रोग है। जिसने सांस लेने में काफी कठिनाई आदि की समस्या होती है।
जिससे बचाव के लिए आप सेब का सेवन कर सकते हैं। इसमें फ्लैवोनॉइड्स और फेनालिक एसिड पाया जाता है। जो अस्थमा के खतरे को कम करने में काफी मददगार साबित होता है। यह फेफड़ों एवं प्रतिरक्षा प्रणाली को स्वस्थ बनाकर रोगी को स्वतंत्र रूप से सांस लेने में मदद करता है।

8. आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए

कई लोगों में आंखों में कमजोरी के कारण रतौंधी होने का खतरा बना रहता है। जो कि विटामिन ए की कमी के कारण होता है। जिस खतरे को कम करने के लिए आप सेब का सेवन कर सकते हैं।

विटामिन ए प्रचुर मात्रा में होता है। जो आंखों की रोशनी बढ़ाने खासतौर से आंखों में रात की रोशनी बढ़ाने में काफी मददगार होता है। जिससे रतौंधी होने का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।

9. लीवर के लिए

सेव में एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं। जो हमारे शरीर में डिटॉक्सिफाई एंजाइम का प्रवाह को बढ़ाते हैं। जिससे लिवर की सफाई करने में काफी मदद मिलती है। जिसके लिए आप सेब को अपने आहार में शामिल जरूर करें।

यह विशाल पदार्थों को बाहर निकालने और लिवर को स्वस्थ बनाए रखने में काफी मददगार साबित होता है।

10. उल्टी बंद करने के लिए

वैसे व्यक्ति जिन्हें उल्टी की समस्या हो रही है तो वह पके हुए सेब का रस निकालकर इसका सेवन कर सकता है। इससे उल्टी बंद होती है।

11. जलन से राहत पाने के लिए

अक्सर महिलाओं को खाना बनाते समय हाथ पैरों में किसी कारणवश उपकरणों से जल जाता है। जो काफी दर्द देता है जिससे राहत पाने के लिए आप सेब के पत्तों को पीसकर इसका पेस्ट बनाकर जले हुए स्थान पर लगा सकते हैं। जिससे काफी फायदा मिलता है।

12. दिमागी कमजोरी दूर करने के लिए

अक्सर कई लोगों में दिमागी कमजोरी के कारण स्मरण शक्ति कम हो जाती है। जिसे बढ़ाने और दिमाग को स्वस्थ बनाए रखने के लिए आप सब से बने मुरब्बा का सेवन कर सकते हैं। जिससे काफी फायदा मिलता है।

13. शरीर हाइड्रेट रखने के लिए

सेव में पानी की भी अधिक मात्रा पाई जाती हैं। जो शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ वजन घटाने और फैट बर्न करने में काफी सहायता करती है।

14. आंखों के नीचे काले घेरों के लिए

सेब का सेवन आंखों के नीचे काले घेरे के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। दरअसल इसमें विटामिन ए होता है जो प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। यह विटामिन ए त्वचा में कोलेजन को बढ़ाने में सहायता करता है। और मेलिनिन को कम करता है। जिससे आंखों के नीचे काले घेरे खत्म करने में काफी फायदा मिलता है।

15. एनीमिया के लिए

सेब एनीमिया रोग दूर करने काफी फायदेमंद होता हैं इसमें आयरन के प्रचुर मात्रा पाई जाती है। जो खून की पूर्ति करने में मदद करती हैं। जिससे एनीमिया रोग दूर होता हैं। जिसके लिए आप रोजाना 2 से 3 सेब का सेवन कर सकते हैं जो आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता हैं।

16. हृदय के स्वस्थ के लिए

हृदय को स्वस्थ रखने में भी यह काफी फायदेमंद होता है। जिसके लिए सेब का सेवन जरूर करें इसमें फाइबर और नियासिन होता है। जो कोलेस्ट्रोल स्तर को नियंत्रित करने में काफी मदद करता है।

जिससे दिल का दौरा, स्ट्रोक, हृदय में रक्त पहुंचाने वाली धमनियों का सिकुड़न होना, मांसपेशियों में ऐंठन होना आदि कई समस्याओं के खतरे को कम करने में मदद करता है। और यह हृदय को स्वस्थ बनाए रखता है।

17. कैंसर से बचाव के लिए

रोजाना सेब का सेवन करने से पेट, स्तन, जिगर और फेफड़ों के कैंसर को रोकने में काफी मदद मिलता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और फाइटोकेमिकल्स काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। जो टयूमर के विकास को रोकने के साथ कैंसर की कोशिकाओं को खत्म करने में भी काफी मदद करता है।

एक शोध के अनुसार रोजाना एक सेब खाने से 23% तक स्तन कैंसर की आशंका को रोका जा सकता है ।सेब में एंटीऑक्सीडेंट और सूजन को कम करने वाले गुण पाए जाते हैं जिसके कारण यह कैंसर जैसे घातक खतरे को कम कर सकता है।

18. मधुमेह के लिए

मधुमेह को कम करने के लिए सेब का सेवन किया जा सकता है। इसमें फाइबर होता है जो खराब (LDL) कोलेस्ट्रोल को कम करता है और अच्छे (HDL) कोलेस्ट्रोल को बढ़ाने में मदद करने के साथ मधुमेह को भी कम करने में मदद करता है।

19. अच्छे कोलेस्ट्रॉल के लिए

एक अध्ययन के अनुसार रोजाना एक सेब का सेवन करने से खराब कोलेस्ट्रोल 23% तक कम होता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को 4% तक बढ़ाया जा सकता है।

20. त्वचा रोग के लिए

त्वचा में दाद खाज की समस्या होने पर सेब के पेड़ की जड़ को कूटकर तथा पीसकर इसे प्रभावित वाले स्थान पर लगा सकते हैं। इससे काफी फायदा मिलता है।

21. रोग भ्रम की स्थिति के लिए

रोग भ्रम एक ऐसी स्थिति है। जिसमें व्यक्ति को रोग होने का भ्रम होने लगता है। जिसे इंग्लिश में Hypochondriacs कहते हैं इसमें व्यक्ति अपने शरीर में रोग की कल्पना व चिंता करने लगता है। जिस समस्या से निजात पाने के लिए सेब के शरबत में ब्राह्मी-चूर्ण मिलाकर सेवन कर सकते हैं।

22. सूजन के लिए

सूजन से आराम पाने के लिए सेब को छिलका समेत खा सकते हैं। इसके छिलके में फ्लेवोनोइड क्वेरसेटिन होता है। जो शरीर की सूजन से आराम पाने में काफी मदद करता है।

23. पेचिश के लिए

पेचीश पाचन तंत्र का एक रोग होता है। जिसमें गंभीर डायरिया की समस्या होती है। और इसके साथ मल में खून और श्लेष्मा आता है। जिसमें लाभ पाने के लिए सेब को भूनकर सेवन कर सकते हैं। इसमें आंवयुक्त पेचिश मिटाने का गुण पाया जाता है। जो पेचिश को ठीक करने में काफी मदद करता है।

24. बालों के लिए

बालों को झड़ने से बचाने और बालों को पूरी तरह विकास के लिए रोजाना एक सेब का सेवन जरूर करें। क्योंकि बालों के लिए आवश्यक सभी पोषक तत्व जैसे विटामिन ई, विटामिन सी, जिंक और आयरन आदि काफी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। जो बालों को झड़ने से रोकने एवं बालों को बढ़ाने में काफी मदद करते हैं।

इसके अलावा यदि आपके बालों में रूसी की समस्या है। तो आप सेब को छिलका समेत पीसकर इसे बाल में लगा सकते हैं। लगाने के बाद 20 से 25 मिनट तक रहने दें और शैंपू से धो लें।

सेब में एंटीफंगल और एंटी-डैंड्रफ गुण होता है जो आपके स्कैल्प में मौजूद संक्रमण फैलाने वाले फंगस को नष्ट करके रूसी से छुटकारा दिलाते हैं।

25. त्वचा के लिए

त्वचा को साफ, सुंदर और दाग रहित बनाने एवं बढ़ती उम्र के लक्षणों जैसे झुर्रियां आदि को कम करने के लिए रोजाना एक सेब का सेवन जरूर करें। इसमें कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं। जो चेहरे को साफ और सुंदर बनाने के साथ दाग और झुर्रियां आदि को दूर करने में काफी मदद करते हैं।

सेब को खाने के अलावा सेब का फेस पैक बनाकर भी त्वचा पर लगा सकते हैं। जो मुंहासे, दाग और झुर्रियां आदि को दूर करने के लिए एक बेहतरीन फेस पैक के रूप में काम करती है।

इसे भी पढ़ें : wood apple meaning in Hindi | बेल की जानकारी

सेब का इतिहास | History of apple in Hindi

आजकल के समय पूरी दुनिया भर में कई हजारों किस्मो के सेब (Apple meaning in Hindi) पाए जाते हैं। जिसमें कोई शहद जैसा मीठा तो कोई नींबू के जैसा खट्टा होता है। लेकिन आपको पता है। कि सेब का खोज किसने क्या था। आपको बता दें कि वैज्ञानिकों के अनुसार पृथ्वी पर पहला सेब का पेड़ मध्य एशिया के कज़ाख़िस्तान में पाया गया था। जो एक Malus किस्म का था।

वैज्ञानिकों के अनुसार सेब (Apple in Hindi) कई हजारों वर्षों से हमारी आहार का हिस्सा रहा है, सिकंदर यानी Alexander The Great को सेब की एक बौनी क़िस्म की खोज करने का श्रेय दिया जाता है।
Alexander ने 328 BCE में इसकी खोज की थी। इसके बाद यह सेब एशिया से यूरोपीय देशों के उपनिवेशों के जरिए यह सेब यूरोप पहुंचे, और यूरोप से उतरी अमेरिका, जहां सेब की खेती सिरका बनाने के लिए किया जाता था।

जब पहली-पहली इसकी खेती हुई थी, तब वहां के फलों का स्वाद खट्टा और कसैला होता था। लेकिन आज अमेरिका में पाए जाने वाले सेब काफी मीठे होते हैं। भारत में सेब की खेती (Apple farming in Hindi) मुख्यता हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर के कई क्षेत्रों में की जाती है। जो काफी प्रसिद्ध है।

आज के समय दुनिया का सबसे बड़ा सेब उत्पादक देश चीन है। जहां प्रति वर्ष करीब 44, 448, 575 टन सेब का उत्पादन (Production of apple in Hindi) होता है। और दूसरा उत्पादक देश संयुक्त राज्य अमेरिका है। जहां प्रतिवर्ष 4, 649, 323 टन सेब का उत्पादन किया जाता है।

इसे भी पढ़ें : Ice apple meaning in Hindi | ताड़गोला की जानकारी

Others Benefits of apple in Hindi | सेब के अन्य फायदे

1. रोजाना एक से दो सेब खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। जिससे बीमारी को दूर रखने में मदद मिलती है।

2. सेब का रस निकालकर त्वचा में लगाने से त्वचा है हाइड्रेट रहती है। और इसके साथ ही त्वचा साफ भी होती है।

3. सेब विटामिन A होता है जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में काफी मदद करता है।

4. सेब का सेवन करने से पेट दर्द, दस्त, कब्ज आदि की समस्या दूर करने में काफी मदद मिलती है।

5. एक गिलास सेब के रस में थोड़ी मिश्री मिलाकर पीने से सूखी खांसी में लाभ मिलता है। अधिक फायदा लेने के लिए रोजाना एक से दो सेब का सेवन कर सकते हैं।

Uses of apple in Hindi | सेब का प्रयोग

1. आयुर्वेद में सेब के फल, पत्ते और छाल का उपयोग किया जाता है।

2. सेब को सीधे तौरपर काटकर अन्य फलों की भांति खा सकते हैं।

3. सेब को अन्य फलों के साथ फ्रूट सलाद बना कर खा सकते हैं।

4. सेब का जूस निकालकर भी पी सकते हैं।

5. सेब को केक, डोनट, एप्पल पाई, एप्पल फ्रेंच टोस्ट आदि बनाने में भी प्रयोग किया जाता है।

सेब खाने का सही समय और सही मात्रा

सेब खाने का सही समय सुबह का समय होता है। जिसे आप नाश्ते में अन्य फ्रूट के साथ मिलाकर भी खा सकते हैं।

सेब खाने का सही मात्रा

1. सेब का फल एक बार में 1 से 3 फल खा सकते हैं।

2. सेब का जूस 5 से 15 मिलीलीटर सेवन कर सकते हैं।

सेब का तासीर कैसी होती है

सेब एक सर्दियों का फल है। जिसका तासीर ठंडी होती है।

Side effects of apple in Hindi | सेब का नुकसान

सेब वैसे तो पूरी तरह सुरक्षित होता है। जिसको सही मात्रा में खाने से कुछ भी नुकसान नहीं होता है। लेकिन इसे अत्यधिक मात्रा में सेवन किया जाए तो इससे कुछ निम्न नुकसान हो सकते हैं।

1. सेब में घुलनशील फाइबर होता है जिसे अधिक मात्रा में सेवन करने से गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल को जन्म देती है। जिसके कारण यह उच्च फाइबर को आहार में पचाने में सक्षम नहीं होता हैं जिसके कारण लूज मोशन की समस्या हो सकती है।

2. इसके अलावा अधिक फाइबर की मात्रा होने से पेट में दर्द और ऐठन आदि की समस्या भी हो सकती है।

3. इससे कुछ लोगों को एलर्जी भी हो सकती है जिसमें होंठ और जीभ में सूजन या मुंह के आसपास खुजली उत्पन्न हो सकती है।

4. सेब के बीज में एम‍िग्‍डेलि‍न नामक एक तत्व होता है। जो सायनाइड र‍िलीज करता है। जो हमारे शरीर के डाइजेस्‍ट‍िव इंजाइम्‍स के संपर्क में आते ही हाइड्रोजन सायनाइड में बदल जाता है। जिससे हम बीमार भी हो सकते हैं। और इससे कई नुकसान भी हो सकता है। इतना ही नहीं इससे जान का भी खतरा हो सकता है। इसलिए कभी भी सेब के बीज को अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए या बेहतर होगा कि इसका बीज निकालकर ही सेवन करें।

इसे भी पढ़ें : Elephant Apple meaning in Hindi | एलीफेंट एप्पल की जानकारी

सेब का पौधा घर पर कैसे लगाएं | how to plant apple tree at home

ऐसे कई लोग हैं। जिन्हें ऐसा लगता है। कि सेब का पेड़ (Apple tree in Hindi) सिर्फ कश्मीर व हिमाचल प्रदेश जैसे ठंडे क्षेत्रों में ही उगाई जा सकती है। लेकिन ऐसा नहीं है। बता दे कि सेब के ऐसे कई नई किस्मों की खोज हो चुकी है। जिससे हम 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के तापमान में भी उगा सकते हैं। तो आइये जानते हैं उन किस्मों के बारे में।

गर्म जलवायु में उगने वाली सेब की किस्में

1. डोरसेट गोल्डन सेब (Dorsett golden apple)
2. अन्ना सेब (Anna apple)
3. hrmn-99 Apple

ठंडे जलवायु में उगने वाली सेब की किस्में

1. राइमर सेब (Rymer Apple)
2. रेड फुजी सेब (Red Fuji Apple)
3. रेड डिलीशियस सेब (Red Delicious Apple)
4. रेड गाला हार्डीमैन सेब (Red Gala Hardiman Apple)

सेब का पौधा लगाने के लिए बीज या पौधा कहां से लाएं

सेब का पौधा (Plant of apple in Hindi )लगाने के लिए आप सेब के बीज को बाजार या ऑनलाइन से खरीद सकते हैं। लेकिन यदि आपको सेब के बीज के बजाय ग्राफ्टिंग या कलम से लगाना चाहते हैं। तो आप अपने किसी नजदीकी नर्सरी से सेब का पौधा खरीद कर ला सकते हैं। और लगा सकते हैं। इससे बीज की अपेक्षा पौधे में जल्दी फल भी पा सकते हैं।

सेब का पौधा बीज से कैसे उगाएं

1. सेब का पौधा बीज से उगाने के लिए स्ट्रेटिफिकेशन (Stratification) विधि का प्रयोग कर सकते हैं। इस विधि के लिए सबसे पहले सेब के बीज को लाएं। और इन बीजों को उगाने से पहले 2 महीनों के लिए फ्रिज में डालकर 5 से 10 डिग्री सेल्सियस तापमान में रख दें, ताकि अंकुरित होने के लिए तैयार हो जाएं।

2. सेव की बीजों को बोलने से अंकुरण होने की संभावना बसंत ऋतु में काफी अधिक होती है। इसलिए सेब के बीजों को बसंत ऋतु में होने से पहले बीज की स्ट्रेटिफिकेशन (Stratification) प्रक्रिया पहले ही कर लें।

3. सेब के बीज उगाने के लिए गार्डन की मिट्टी , कोकोपीट, रेत, वर्मीकुलाइट, सुखी गोबर की खाद एवं अन्य ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर का प्रयोग कर सकते हैं। ध्यान रहे सेब उगाने के लिए 6 से 7 के बीच पीएच वाली मिट्टी सबसे उपयुक्त माना जाता है।

4. अब इन सभी को अच्छे से मिश्रण करके किसी गमले में मिट्टी को भर दे और बीज को 1 इंच की गहराई में बुवाई कर दें, ताकि पशु-पक्षी आदि से बचाव हो सके।

5. गमले में बीज लगाने के बाद पानी डालकर नमी बनाए रखें ताकि बीज अंकुरण होने में कोई समस्या ना आए।

6. सही तरीके से लगाने और देखभाल करने के बाद बीज करीब 15 से 18 दिन में जर्मिनेट हो जाते हैं।

7. जब बीजों से पौधे निकल आए और 4 से 6 इंच लम्बे हो जाएं। तब इसे बाहर गार्डन में रख सकते हैं। या किसी बड़े गमले में लगा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : Water Apple meaning in Hindi | वॉटर एप्पल की जानकारी

सेब के ग्राफ्टिंग का पौधा कैसे लगाएं

1. सेब के ग्राफ्टिंग का पौधा लगाने के लिए सबसे पहले पौधे मैं लगे गार्डन मिट्टी को सावधानीपूर्वक साफ करें।

2. यदि पौधे की जड़े अधिक सूखी हुई है तो इसे लगाने से पहले 24 घंटे के लिए पानी में डालकर रख दें।

3. अब पौधे को लगाने के लिए जड़ों की लंबाई से 2 गुना अधिक गड्ढे की खुदाई करें और पौधे की रोपण कर दें।

4. ध्यान रहे इस पौधे को लगाते समय फर्टिलाइजर का प्रयोग ना करें वरना पौधे की जड़े खराब हो सकती है।

5. पौधे को रोपण करने के बाद ऊपर से पानी डालकर मिट्टी को पर्याप्त गिला कर दे, ताकि पौधा अच्छे से लग पाए।

पौधे की देखभाल कैसे करें

1. सेब के पौधे की गमले में मिट्टी जब लगे कि नमी सूखती जा रही हैं। तो ऊपर से पानी डाल दें और इस तरह समय-समय पर पानी देते रहें।

2. सेब के पौधे को ऐसे जगह पर रखें, जहां पौधे को पर्याप्त धूप मिल सकें।

3. सेब के पेड़ को अच्छे से बढ़ाने के लिए सुखी गोबर की खाद, वर्मीकंपोस्ट, बोनमील आदि का प्रयोग कर सकते हैं।

4. सेब के पौधे को कीटों से बचाने के लिए लहसुन और पानी का घोल या नीम तेल का घोल बनाकर पौधे में स्प्रे कर सकते हैं।

5. बीज से सेब के पौधे लगाने पर पूरी तरह बढ़कर फल देने के लिए तैयार होने में लगभग 5 से 10 वर्ष का समय लग सकता है।

6. और वही ग्राफ्टिंग विधि से पौधे की पूरी तरह बढ़कर फल देने के लिए तैयार होने में करीब 4 से 5 साल का समय लग सकता है।

Read More

green apple meaning in Hindi

Red apple meaning in Hindi

Pineapple meaning in Hindi

लिंफोसाइट्स क्या है? (What Is Lymphocytes In Hindi) | Lymphocytes Meaning In Hindi

मुझे आशा है हमारे द्वारा लिखी गई Apple meaning in Hindi की यह आर्टिकल आपको जरूर पसंद आई होगी अगर पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों और जरूरतमंदों के साथ जरूर शेयर करें धन्यवाद

FAQ | आमतौर पर पूछे जाने वाले सवाल

1. व्हाट इस एप्पल हिंदी वर्ड? | What is apple hindi word

सेब

2. एप्पल के पेड़ को इंग्लिश में क्या कहते हैं?

एप्पल के पेड़ को इंग्लिश में Apple Tree कहते हैं

3. प्रेगनेंसी में एप्पल खाना चाहिए या नहीं?

हां प्रेगनेंसी में एप्पल खा सकते हैं इससे कोई दुष्प्रभाव नहीं होते हैं ये एक स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक फल है जो होने वाले बच्चे और मां के लिए काफी फायदेमंद होता है

4. एप्पल जूस कैसे बनाएं?

सबसे पहले सेब को धोएं, इन्हें छीले और टुकड़ों टुकड़ों में काटकर मिक्स जार में भर के ऊपर से इसमें, चीनी, पानी तथा काला नमक डालकर अच्छी तरह से पिस लें पीसने के बाद इसे छालनी में छान लें, अब आपका सेव का जूस तैयार है

5. सपने में एप्पल देखने का मतलब?

सपने में एप्पल फ्रूट देखना शुभ संकेत माना जाता है जिसका मतलब होता है आपका सेहत अच्छा रहेगा

6. सेब में कौन सी विटामिन पाई जाती है?

सेब विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन के आदि कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो स्वस्थ के लिए काफी फायदेमंद होते हैं

7. सेब को कैसे खाया जाए?

सेब को छिलका समेत चबा चबाकर खाना चाहिए जो सबसे अच्छा रहता है

8. सेब के छिलके में कौन सा विटामिन पाया जाता है?

सेब के छिलके में विटामिन ए और विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है

9. सेब खट्टा होता है क्या?

हां सेब कच्चा अवस्था में हरा और स्वाद में खट्टा होता है

10. Apple in Hindi pronunciation?

Apple का उच्चारण ऐपल होता है

11. Apple meaning in Hindi

Apple का हिंदी अर्थ ‘सेब’ होता है

12. सेब का पेड़ कितने दिन में फल देता है?

सेब के पेड़ पर फल इसके किस्मों पर निर्भर करता है जो पूरी तरह पुष्प पुंज अवस्था के पश्चात 130 से 135 दिनों के अंदर फल परिपक्व हो जाते हैं

13. दुनिया में सेब कितने प्रकार के होते हैं?

दुनिया भर में सेब के 7500 से भी अधिक किस्में पाई जाती हैं

14. सेब का वैज्ञानिक नाम क्या है?

सेब का वैज्ञानिक नाम मेलस डोमेस्टिका (Melus domestica) हैं

15. सेब का पौधा कब लगाया जाता है?

बागवानों के लिए सेब का पौधा लगाने का सही समय फरवरी और मार्च माना गया है इसी समय बागवानों में आडू, नस्पति, सेब आदि फल लगाते हैं

16. सेब का पेड़ कितना बड़ा होता है?

सामान्य तौर पर सेब का पेड़ 15 मीटर ऊंचा होता है

17. सेब खाने का सही समय क्या है?

सेब खाने का सही समय सुबह का होता है जिसे आप नाश्ते में खा सकते हैं

18. एक समय में कितना एप्पल खाना चाहिए?

एक बार में 1 से 3 एप्पल खा सकते हैं

19. सेब का तासीर क्या है?

सेब का तासीर ठंडी होती है

20. सेब खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए?

सेब खाने के तुरंत बाद मूली, पानी, खट्टे फल, दूध और दही के सेवन से बचना चाहिए क्योंकि सेब के साथ इसके सेवन से आपको पेट व त्वचा से संबंधित कई समस्या पैदा हो सकती है

Leave a Comment